BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने DGCA के इस अधिकारी को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला?

सरकार ने डीजीसीए में डायरेक्टोरेट ऑफ एयरोस्पोर्ट्स कैप्टन अनिल गिल को बुधवार को भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड करते हुए कहा कि इसको लेकर हम समझौता नहीं कर सकते…

नईदिल्ली (ए)। सरकार ने नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) में डायरेक्टोरेट ऑफ एयरोस्पोर्ट्स (Directorate Of Aerosports) कैप्टन अनिल गिल के खिलाफ बुधवार (22 नवंबर) को बड़ी कार्रवाई की. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अनिल गिल को भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड कर दिया है।

मामले को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी मामले में हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है. ऐसे किसी भी मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, सरकार ने ऐसे समय ये कार्रवाई की जब हाल ही में डीजीसीए ने रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई और ईडी को ट्रांसफर करने की मांग की थी।

 

Related Posts