ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान होंगे. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को उप-कप्तान की जिम्मेदारी मिली है…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. बहरहाल, इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान होंगे. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ उप-कप्तान की भूमिका में होंगे. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
इस सीरीज के मुकाबले विशाखापत्तनम के अलावा तिरूवनंतपुरम, गुवाहाटी, नागपुर और हैदराबाद में खेला जाएंगे. वहीं, भारत ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के मुकाबले भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।
ऐसा है शेड्यूल
- पहला मुकाबला- 23 नवंबर, गुरुवार, राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापटनम
- दूसरा मुकाबला- 26 नवंबर, रविवार, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
- तीसरा मुकाबला- 28 नवंबर, मंगलवार, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
- चौथा मुकाबला- 01 दिसंबर, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, नागपुर
- पांचवां मुकाबला- 03 दिसंबर, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और मुकेश कुमार
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम-
मैथ्यू वेड (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंग्लिस, तनवीर सांघा, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, स्पेंसर जॉनसन, एडम जम्पा.
🚨 NEWS 🚨#TeamIndia’s squad for @IDFCFIRSTBank T20I series against Australia announced.
Details 🔽 #INDvAUShttps://t.co/2gHMGJvBby
— BCCI (@BCCI) November 20, 2023
इससे पहले वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।















