युवती अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी और वह जैसे ही झांसी रोड थाना क्षेत्र में बस से उतरी, तभी उसे मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया…
ग्वालियर (ए)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात हुई, जहां बस से उतरी युवती को दो मोटर साइकिल सवार युवक अगवा कर ले गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार दतिया के बरा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय प्राची बस से अपने भाई के साथ ग्वालियर गई थी, वह अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी और वह जैसे ही झांसी रोड थाना क्षेत्र में बस से उतरी, तभी उसे मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया।
दोनों युवको में से एक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा, जबकि दूसरा उतरा और उसने युवती को जबरिया पकड़कर अपने साथ मोटर साइकिल पर बिठा लिया और भाग गया। मौके पर कई लोग मौजूद थे। मगर, वह युवती को बचाने आगे नहीं आए, कोई कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवक, युवती को लेकर भाग गए।
VIDEO | A woman was allegedly kidnapped by unidentified bike-borne assailants from a petrol pump in MP's Gwalior earlier today. The incident was caught on a CCTV camera. pic.twitter.com/sklX36H4Jg
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2023
झांसी रोड पुलिस का कहना है कि युवती का अपहरण करने वाले युवकों में से एक उसका पुराना दोस्त है जो पिछले दिनों उसके घर में भी घुस गया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।















