BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी के ऊपर पूर्व में भी अपराध है दर्ज

भिलाई। बीती रात करीब नौ बजे खुर्सीपार थाना क्षेत्र के मिनी माता नगर में चाकू मार कर युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद से ही उस क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ पर्व मनाकर लौटे करीब 22 वर्षीय विजय पासवान की उसके पड़ोसी ने हत्या कर दी है।

हत्या की वारदात में जिस आरोपी की संलिप्त सामने आई है उक्त आरोपी पूर्व में मारपीट के आरोप में जेल जा चुका है। खुर्सीपार पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और यह भी पता कर रही है की हत्या की वारदात में और कोई आरोपी है क्या?

उक्त आरोपी मारपीट के वारदात में शामिल था और जेल की जा चुका है, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

Related Posts