BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP रामगोपाल गर्ग ने निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले आरक्षक को किया निलंबित

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ आरक्षक आकाश तिवारी को निलंबित किया गया है, आरक्षक आकाश तिवारी, रक्षित केन्द्र दुर्ग की ड्यूटी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में थाना कुम्हारी, जिला-दुर्ग क्षेत्रांतर्गत विधानसभा कमांक 67-अहिवारा के मतदान केन्द्र कमांक 47 प्राथमिक शाला भवन कपसदा में सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी लगाई गई थी।

रक्षित केन्द्र दुर्ग द्वारा मतदान सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में उपस्थित होकर कर्तव्य प्रमाण पत्र लेने के पश्चात् मतदान केन्द्र में उपस्थित नहीं पाया गया।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण लापरवाही एवं उदासीनतापूर्ण कृत्य के लिए आरक्षक आकाश तिवारी, रक्षित केन्द्र दुर्ग को दिनांक 16.11.2023 को निलंबित किया गया।

Related Posts