छत्तीसगढ़ में जीत का भरोसा जताते हुए पीएम मोदी ने माइक्रो ब्लागिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “छत्तीसगढ़ में इस बार चुनाव अभियान के दौरान मेरे अनुभव बहुत ही अद्भुत रहे, अभूतपूर्व रहे. कहा जाता है- छत्तीसगढ़िया…
नईदिल्ली (ए)। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है. उसके पहले आज बुधवार शाम 6:00 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा. दोनों प्रमुख दलों यानी बीजेपी और कांग्रेस ने सूबे में सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और अपने-अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार में लगाया. इधर प्रचार अभियान खत्म होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया है कि दोनों राज्यों की जनता बीजेपी को ही चुनेगी।
छत्तीसगढ़ में जीत का भरोसा जताते हुए पीएम मोदी ने माइक्रो ब्लागिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “छत्तीसगढ़ में इस बार चुनाव अभियान के दौरान मेरे अनुभव बहुत ही अद्भुत रहे, अभूतपूर्व रहे. कहा जाता है- छत्तीसगढ़िया…सबसे बढ़िया. मैंने इसकी प्रतिध्वनि चारों तरफ महसूस की. छत्तीसगढ़ के परिश्रमी लोग अपने राज्य को और बेहतर बनाने के लिए, सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए नई उम्मीदों और नई ऊर्जा से भरे हुए हैं. वो जानते हैं कि कुशासन और भ्रष्टाचार के शिकंजे से अगर कोई छत्तीसगढ़ को निकाल सकता है, तो वो भाजपा ही है. भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी।”
छत्तीसगढ़ में इस बार चुनाव अभियान के दौरान मेरे अनुभव बहुत ही अद्भुत रहे, अभूतपूर्व रहे। कहा जाता है- छत्तीसगढ़िया…सबसे बढ़िया। मैंने इसकी प्रतिध्वनि चारों तरफ महसूस की। छत्तीसगढ़ के परिश्रमी लोग अपने राज्य को और बेहतर बनाने के लिए, सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए नई उम्मीदों और नई…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2023
कांग्रेस की करारी हार तय पीएम मोदी ने लिखा, “इस चुनाव में कांग्रेस की करारी हार तय है. जनता, भाजपा के सुशासन पर विश्वास कर रही है, कांग्रेस के खोखले वादों पर नहीं. भाजपा अपने हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, वचनबद्ध है।”
मध्य प्रदेश में भी जीतेगी बीजेपी पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने एक दूसरे ट्वीट में यह भी दावा किया है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में भी जीतेगी. उन्होंने लिखा है, “मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार का प्रचार अभियान बल्कि जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने का अभियान बहुत ही खास रहा. मैं राज्य के कोने-कोने में गया, अनेकों लोगों से मिला, संवाद किया. लोगों में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, भाजपा पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है।
बीजेपी बनाएगी विकसित मध्य प्रदेश पीएम मोदी ने लिखा, “लोग का ये अटूट विश्वास है कि 21वीं सदी का विकसित मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा ही बना सकती है. एमपी के लोग डबल इंजन की सरकार के लाभ को देख भी रहे हैं और इसकी जरूरत को समझते भी हैं।”
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार का प्रचार अभियान बल्कि जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने का अभियान बहुत ही खास रहा। मैं राज्य के कोने-कोने में गया, अनेकों लोगों से मिला, संवाद किया। लोगों में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, भाजपा पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है।…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2023















