BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनिया

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 23 फरवरी को सम्पूर्ण भारत के 1166 सरकारी अस्पतालों में चलेगा मेगा स्वच्छता अभियान…

भिलाई। स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर, संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन द्वारा 23 फरवरी
2020 को सरकारी अस्पतालों में मेगा सफाई अभियान का सम्पूर्ण भारत में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस स्वच्छ्ता अभियान में लगभग 3.5 लाख स्वयंसेवकों, सेवादल और संत निरंकारी मिशन के सक्रिय सदस्यों की टीम 1166 जिला अस्पतालों में सफाई अभियान करेंगे।
इसी कड़ी में ब्रांच दुर्ग भिलाई द्वारा 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक जिला चिकित्सालय दुर्ग में मेगा सफाई अभियान में लगभग 350 स्वयं सेवक इस अभियान में अपना सहयोग करेंगे।

गौरतलब है निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में फाउंडेशन द्वारा
2003 से स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से निरंकारी मिशन के कार्यकर्ता देश के कई रेलवे स्टेशन पर सफाई करते है जिसे भारत सरकार द्वारा सराहा भी गया है।
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के कथन है कि “प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनो ही हानिकारक है।”
सदगुरु माता सुदीक्षा जी के वचनों को जीवन मे अमल करते हुए ब्रांच दुर्ग भिलाई के सेवादल,स्वयं सेवक व कार्यकर्ता 23 फरवरी को जिला चिकित्सालय में सफाई अभियान व वृक्षारोपण कर सदगुरु के वचनों सम्मान करेंगे।
ब्रांच संयोजक श्री सतपाल सैनी जी ने सभी से अनुरोध किया है कि इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले व इस प्रेरणादायक कार्य मे आगे आये।
आपके अखबार के माध्यम से भी हजारों लोगों को यह प्रेरणा दायक समाचार प्राप्त होगा।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह सूचना सहायक जनसंपर्क अधिकारी शंकर सचदेव ने दी।

Related Posts