BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

असम के मुख्यमंत्री हेमंत हिमंता बिस्वा सरमा 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर: खुर्सीपार में सभा को करेंगे संबोधित, भिलाई- चरोदा में करेंगे रोड़ शो

भिलाई। छत्तीसगढ़ में द्वितीय चरण के चुनाव तिथि में महज कुछ ही दिन बाकी है ऐसे में प्रत्याशी लगाकर जनसंपर्क तेज कर चुके है। राष्ट्रीय नेताओं और स्टार प्रचारकों का भी लगातार आगमन हो रहा है। इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री 14 नवंबर को राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, धमतरी, अहिवारा और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार 14 नवंबर को खुर्सीपार में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री सरमा जोन -1 शिवालय में संध्या 06 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनकी जनसभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।

सीएम सरमा अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोरसेवाडा के पक्ष में रोड़ शो भी करेंगे। निर्धारित समय के अनुसार शाम 4:45 बजे रोड शो पुरानी भिलाई थाना के पास से शुरू होकर हनुमान मंदिर चरोदा तक होगा। शाम 4:45 से 5:45 बजे तक रोड शो करेंगे साथ ही सभा को भी संबोधित करेंगे।

Related Posts