BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने यादव मोहल्ला, मराठी मोहल्ला, उड़िया मोहल्ला, दीक्षित कॉलोनी में किया जनसंपर्क

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर आज के अपने पहले दौरे में वार्ड क्रमांक 5 कोसा नगर पहुंचे जहां राधा कृष्ण मंदिर में उन्होंने पूजा करके अपने वार्ड दौरे को प्रारंभ किया। यादव मोहल्ला मराठी मोहल्ला, उड़िया मोहल्ला, दीक्षित कॉलोनी सहित पूरे वार्ड का दौरा किया,इस बीच कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं के द्वारा उनका पूरे ज़ोर शोर से स्वागत किया गया एवं उन्हें उनके आगामी चुनाव के लिए पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

जनसंपर्क के दौरान अपने उद्बोधन में मुकेश चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों के चलते लोगों का भरोसा जीता है। राज्य में खेती-किसानी से लेकर उद्योग-व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में समृद्धि और खुशहाली आई है। किसान, युवा, महिलाएं हर वर्ग के लिए सरकार ने काम किया है।

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है मुकेश चंद्राकर के लिए जन समर्थक और भी व्यापक होता नजर आ रहा है। आज उनके वार्ड दौर में उनके साथ एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी,शौकत अली,किसन यादव,मधु चौबे, हरी राय सहितअन्य साथी उपस्थित थे।

मुकेश चंद्राकर ने काली पूजा पंडालों में पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि का माता से लिया आशीर्वाद वैशाली नगर विधानसभा प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने दीपावली के रात स्मृति नगर काली बाड़ी,नेहरू नगर,राधिका नगर काली बाड़ी,हाउसिंग बोर्ड काली बाड़ी एवं वैशाली नगर काली बाड़ी सहित विभिन्न स्थानों में आयोजित काली पूजा पंडालों पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। तथा प्रसाद ग्रहण किया। वैशाली नगर की जनता को दीपावली तथा काली पूजा की बधाई दी।

इस दौरान साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा,संजीत चक्रवर्ती,शिशिर ठाकुर,गोरा विमान दास,मानव सेन,विधुत चौधरी, रतन दास गुप्ता, काजल चक्रवर्ती, अमल तालुकदार,सुप्रियो बोस,सरषिष घोष,कमलेश देवांगन सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Posts