दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग ग्रामीण प्रत्याशी ललित चन्द्राकर का विधान सभा क्षेत्र में सधन-जनसंपर्क जारी है। उनकी मिलनसारिता व भाजपा की नीति रिति से प्रभावित होकर ग्राम रिसामा के अनेक काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।
इन सैकड़ों कार्यकताओं को श्री चंद्राकार ने पार्टी के गमछा व फूल मालाए पहनाकर स्वागत किया। नव प्रवेशी भाजपा कार्यकताओं ने भाजपा को जीताने का संकल्प लिया।
रिसामा क्षेत्र के भाजपा प्रवेश करने वालो में सर्व मानसिंह निषाद, देवराज धीवर, कुंजलाल सेन, मंसा राम निषाद, गैन्द लाल रघुवंशी, नीलकंठ सेन, इन्द्रजीत निर्मलकर, अशोक चौहान, हरिपाल, चुम्मन साहू, दिवस साहू, यासु साहू, लुकेश निर्मलकर, विकास साहू, नुमेश साहू, जीवन साहू, चैन्दलाल साहू, मोहित साहू, कासी निर्मलकर, गजाधर निर्मलकर, उमेन्द्र विश्वकर्मा,मोरजध्वज साहू, रोशन साहू, साहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल है।














