BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अहिवारा भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाडा ने जामुल क्षेत्र में जनसंपर्क कर मांगा जीत का आशीर्वाद

भिलाई 03। भारतीय जनता पार्टी अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाडा ने शुक्रवार को नाकापारा, संतोषी चौक, गणेश नगर जामुल, लवकुश नगर, लेबर कालोनी में जनसंपर्क कर देवतुल्य मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। आगामी 17 नवम्बर को अहिवारा विधानसभा विकास और विश्वास का नया इतिहास रचने जा रहा है।

अहिवारा का हर देवतुल्य मतदाता क्षेत्र के विकास पर अपनी मोहर लगाते हुए कमल का बटन दबाने और भाजपा की प्रचण्ड महाविजय का भागीदार बनने संकल्पित है।

इस अवसर पर अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाडा के साथ अहिवारा विधानसभा के चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल, विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह, एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी, ग्राम वासी एवं गणमान्य नागरिकजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Related Posts