भिलाई-3। भारतीय जनता पार्टी अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने गुरुवार को अहिवारा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम खपरी, में पंचदेवरी, संकरा, ढाबा, मुर्रा के परिवारजनों से मिले और कहा अपार स्नेह भी और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। मैं आप सभी को वचन देता हूं कि आजीवन आप सबकी सेवा और अहिवारा की चहुंमुखी उन्नति के लिए सदैव समर्पित, संकल्पित व कार्यरत रहूंगा।
इस अवसर पर समस्तजनों को 2 नंबर का बटन दबाकर वोट रुपी आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के साथ अहिवारा विधानसभा के चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल, विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह, नटवर ताम्रकार, लीमन साहू एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिकजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
वही जामुल के पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखराम बंछोर के निर्देशन व युवा मोर्चा के नेतृत्व में जामुल के हर वार्डों में डोर टू डोर भाजपा के समर्थन में जनसम्पर्क कर डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के लिए जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा जा रहा है।
जिसमें मुख्य रूप से रेखराम बंछोर, जोगेश्वर सोनी, महामंत्री नूतन वर्मा, प्रशांत बंटी गुप्ता, जिलामंत्री मेघनाथ साहू ओबीसी मोर्चा, मण्डल उपाध्यक्ष अरुण यादव, दीपक सिंह, ओमप्रकाश साहू, पूर्व पार्षद सरस बर्मन, सुरेश मानिकपुरी, अश्वनी पांडे, कुलेश्वर वर्मा, युवा मोर्चा प्रधान सोनू यादव, महामंत्री विक्की बंछोर युवामोर्चा/अनूप राय, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र साहू, युवा स्तम्भ किशन गर्ग, उपाध्यक्ष ऋषभ बंछोर, लेखराम पाल, खुमान सिन्हा, ओमप्रकाश, वामन ठाकुर, प्रीमेक, पीयूष, शेषु, प्रियांशु, सीमांत सहित युवा मोर्चा के साथीगण उपस्थित थे।















