भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने बुधवार को वार्ड- 06 के संजय नगर शीतला मंदिर से दौरा शुरू हुआ, वहा से सतनाम भवन, बिहारी मोहल्ला, परमेश्वरी स्कूल से होते हुए बजरंग किराना के सामने से उड़िया मोहल्ले से होते हुए मराठी मोहल्ले से चिंदी किराना से होते हुए भूतनाथ मंदिर पर संपूर्ण हुआ।
वहा से वार्ड-07 के डेरा बस्ती, अशर्फी रोड, राजा रोड से वीआईपी रोड होते हुए शिवाजी नगर, चंद्रा नगरविया, आनंद विहार नगर से होते हुए अय्यपा नगर से होते हुए उल्लास नगर से होते हुए दुर्गा नगर पर संपूर्ण हुआ इस दौरन मुकेश चंद्राकर जी द्वारा वैशाली नगर की जनता के लिए शुरू की गई नई योजनाओं पर चर्चा की और लोगो में काफी उत्साह नजर आया। इस दौरन उनके साथ कांग्रेस के दोनो वार्ड के पदाधिकारी और एवं कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
अखिलेश प्रताप सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आज बैकुंठधाम वार्ड 31 में करेगे आम सभा: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा का सिलसिला जारी है। पार्टियों के बड़े नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन करने प्रदेश पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के समेत तमाम बड़े नेता अलग अलग विधानसभाओं में सभा, रैली समेत रोड शो कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज गुरुवार को अखिलेश प्रताप सिंह भी पंजा छाप के समर्थन में बैकुंठ धाम में शाम 3 बजे विशाल आम सभा करके वैशाली नगर विधानसभा के जनता से समर्थन की मांग करते हुए कांग्रेस पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे।














