वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने ग्राम झाल गए थे। इसी दौरान वापसी में गांव के बाहर रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया…
नवागढ़। बेमेतरा जिले के विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है। वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने ग्राम झाल गए थे। इसी दौरान वापसी में गांव के बाहर रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। इससे गुरु रुद्रकुमार की गाड़ी का शीशा टूट गया। उनके काफिले में तीन गाड़ियां चल रही थीं।
जानकारी अनुसार गुरु रुद्र कुमार नवागढ़ के ग्राम झाल में जनसंपर्क कर लौट रहे थे इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। उनके काफिले में तीन गाड़ियां चल रही थीं, जिनमें से एक में उनकी माताजी भी सवार थीं। अंधेरे में अचानक हुए इस पथराव से गाड़ियों के शीशे टूट गए। घायल सुरक्षाकर्मियों का नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। गुरु रुद्र कुमार ने अपने समर्थकों व अनुयायियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को अपील की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अचानक अंधेरे में हुए पथराव से गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस हमले के बाद उनके समर्थक नवागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल गुरु रुद्रकुमार पूर्णतः स्वस्थ्य हैं। वहीं उनका आज गुरुवार का प्रचार प्रसार का शेड्यूल भी देर रात 12 बजे जारी किया गया है। आज वे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 13 गांवों में जनसंपर्क करेंगे।
गुरु रुद्र कुमार वर्तमान में अहिवारा से कांग्रेस के विधायक व पीएचई मंत्री भी हैं। इस बार वे बेमेतरा जिले के नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक चुनाव में उनकी दो बार विधानसभा सीट बदल चुकी है।
#WATCH | Chhattisgarh: Chhattisgarh Minister & Congress Candidate Guru Rudra Kumar's convoy reportedly attacked with stones in Bemetara, on Wednesday late. pic.twitter.com/e7DxPpKUX4
— ANI (@ANI) November 8, 2023















