ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 201* रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई और कई बड़े रिकॉर्ड्स पर कब्ज़ा जमा लिया…
मुंबई (ए)। ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला जिताने में हीरो वाला किरदार अदा किया. मुंबई के वनाखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग कर 291/5 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने महज़ 91 रनों पर सात विकेट गंवा दिए. लेकिन यहां से मैक्सवेल ने 157.03 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 201 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई. इस दोहरे शतक से मैक्सवेल ने रिकॉर्ड्स की तो झड़ी लगा दी।
वनडे रन चेज मे पहली बार बना दोहरा शतक वनडे मुकाबले में रन चेज करते हुए ग्लेन मैक्सवेल दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. इससे पहले वनडे के रन चेज मे सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमान के पास था, जिन्होंने 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 193 रन स्कोर किए थे. वहीं वर्ल्ड कप मे रन चेज करते हुए सबसे बड़े स्कोर का पिछला रिकॉर्ड इंग्लैंड के एंड्रयू स्ट्रॉस के नाम था, जिन्होंने 2011 के टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मुकाबले में 158 रन स्कोर किए थे।
वनडे रन चेज में सबसे बड़े स्कोर
201* – ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई , 2023 विश्व कप
193 – फखर जमान (पाकिस्तान) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2021
185* – शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2011
183* – एमएस धोनी (भारत) बनाम श्रीलंका, जयपुर, 2005
183 – विराट कोहली (भारत) बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2012
दिगग्ज कपिल देव का रिकॉर्ड किया धराशाई अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मैक्सवेल नंबर छह पर बैटिंग के लिए उतरे थे. इस नंबर पर दोहरा शतक जड़ उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कपिल देव ने 1983 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में नंबर छह पर बैटिंग करते हुए नाबाद 175* रनों की पारी खेली थी. लेकिन अब नाबाद 201* रनों के साथ वनडे में नंबर छह या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज हो गया।
वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर 237* – मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) बनाम वेस्ट इंडीज, वेलिंगटन, 2015
215 – क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज) बनाम ज़िम्बाब्वे, कैनबरा, 2015
201* – ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई, 2023* आज
188* – गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका) बनाम यूएई, रावलपिंडी, 1996
183 – सौरव गांगुली (भारत) बनाम श्रीलंका, टॉन्टन, 1999.
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
49 – क्रिस गेल
45 – रोहित शर्मा
43 – ग्लेन मैक्सवेल
37 – एबी डिविलियर्स
37 – डेविड वार्नर.
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे का सबसे बड़ा निजी स्कोर
210* – ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्तान, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023 विश्व कप
185* – शेन वॉटसन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2011
181* – मैथ्यू हेडन बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2007
179 – डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2017
178 – डेविड वार्नर बनाम अफगानिस्तान, पर्थ, 2015 विश्व कप।















