BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर नेग्राम कोनारी, भरदा, अछोटी, चिंगरी, विनायकपूर, आलबरस में किया सघन जनसंपर्क

दुर्ग। गांव का विकास भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार की देन है, 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही नीत नए विकास कार्य हुए है, जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है विकास का पैमाना कमीशन खोरी में बदल गया है। इस सरकार में भष्ट्राचार चरम सीमा पर है, जिसका जवाब 17 नवम्बर को मतदान से देगे और दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में कमल खिलेगा। उक्त बातें दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लालित चन्द्राकर में जन संपर्क यात्रा के दौरान जनता के बीच कही। श्री चंद्राकार ने ग्राम कोनारी, भरदा, अछोटी, चिंगरी, विनायकपूर, आलबरस, निकुम, गासाभाट में जनसंपर्क किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा की जनता को भाजपा पर विस्वास है, क्योंकि भाजपा से ही विकास है।

भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने अभियान की शुरुवात ग्राम कोनारी से की मंदिर में पूजा अर्चना कर बड़े बुजुर्गों से आर्शीवाद लेकर जन सम्पर्क की शुरूवात किया इस दौरान ग्रववासियो का आपार स्नेह मिला । स्वागत से अभिभूत भाजपा प्रत्याशी ने कमल फूल में बटन दबाने की अपील की।इस दौरान कई जगह गाँव की महिलाए कार्यकर्ताओं उनका आरती उतारकर व तीलक लगाकर विजय का आर्शीवाद दिया । जनसंपर्क के दौरान एक ऐसा अवसर आया जब भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का एक दूसरे से आमने-सामने हो गया और श्री चन्द्राकार ने श्री साहु का चरण स्पर्श कर उन्हें श्रीफल भेंटकर आर्शीवाद लिया। इम समय दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओ व ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।

ग्राम कोनारी के पूर्व उप सरपंच मोतीराम ठाकुर का भाजपा प्रवेश: ग्राम पंचायत कोनारी के पूर्वउप सरपंच काग्रेस की छोड़कर भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। मोतीराम ताकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा को जीताने का संकल्प लिया है।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अंजोरा मंडल के सम्पर्क अभियान के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, अंजोरा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष गिरेश साहू माधव देशमुख, छगन दिल्लीवार घनश्याम दिल्लीवार, तुममन कोसे कामता दिल्ली वार युवराज निर्मलकर, दुर्गा सोनवानी, ओमेश्वरी, सरिता विश्राम सिंह दिलीवार, लेखराम साहू, श्रद्धा यादव राहुल देशमुख आदि सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी एवं ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts