बस्तर। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि बस्तर क्षेत्र की बदलते हुये परिदृश्य से बौखलायें हुये प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी माओवादी संगठन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिये लगातार हिंसात्मक गतिविधियों को अंजाम देने के लिये प्रयास किया जा रहा है। ये माओवादी संगठन का पुराना तौर तरीका है, जो उनकी लोकतंत्र विरोधी चेहरा का प्रमाण है लेकिन दूसरी ओर बस्तर के क्षेत्रवासियों तथा स्थानीय प्रशासन एवं समस्त सुरक्षा बल सदस्य द्वारा गणतंत्र व्यवस्था को मजबूत करने तथा बस्तर की शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु संकल्पित है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. द्वारा बस्तर क्षेत्र के नागरिकों को चुनाव प्रक्रिया हेतु की जा रही समस्त सुरक्षा बंदोबस्त से आश्वास्त करते हुये मतदाताओं को बिना किसी डर एवं भय के अधिक से अधिक संख्या में मतदान केन्द्र तक पहुंचकर अपना संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाने हेतु अपील की गई।
वर्ष-2018 के विधानसभा चुनाव के तुलना में वर्ष-2023 में 126 से अधिक स्थानों में स्थापित की जा रही नवीन मतदान केन्द्र। इनमें से मिनपा, गलगम, सिलगेर, चांदामेटा जैसे 40 मतदान केन्द्र सकारात्मक सुरक्षित वातावरण के कारण से पुनः मूल गांव में पुनः स्थापित की जा रही है।
सुरक्षात्मक कारणों से विधानसभा बीजापुर, नारायणपुर, अंतागढ़, दन्तेवाड़ा एवं कोन्टा की कुल-149 मतदान केन्द्र शिफ्ट की गई नजदीकी थाना एवं सुरक्षा कैम्प के पास। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव-2018 में 196 एवं लोकसभा चुनाव-2019 में 330 मतदान केन्द्र को भी की शिफ्टिंग की गई थी।
विधानसभा चुनाव-2023 हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। मतदान केन्द्र सुरक्षा से लेकर मार्ग व्यवस्था तक केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं DRG/ STF/COBRA/ Bastar Fighters जैसे Special Forces तैनात रहेगा। पड़ोसी राज्य तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा की Special Force भी सीमा पर मोर्चा संभालेंगी। नक्सल संवेदनशीलता के आधार पर 600 से अधिक मतदान केन्द्र तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा (Security Cordon) में रहेगा।
IG बस्तर सुंदरराज पी. ने बस्तर क्षेत्र के नागरिकों से की अपील, कहा- बिना किसी डर एवं भय के अधिक से अधिक संख्या में मतदान केन्द्र तक पहुंचकर अपना संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाये…@amitp513 @sundar_IPS @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @ECISVEEP @CEOChhattisgarh @ipskabra @rggarg pic.twitter.com/F1xVtoWZk0
— Sarnath Express News (@SarnathNews) November 6, 2023
चुनाव आयोग के मापदण्ड अनुसार निर्धारित अन्य मतदान केन्द्रों में भी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में रहेगा। बस्तर संभाग के प्रत्येक जिला में कम से कम 05 मतदान केन्द्र की माध्यम से कुल 35 से अधिक मतदान केन्द्र महिला कमाण्डों की सुरक्षा के अधीन रहेगा।
माओवादी गतिविधियों के निगरानी हेतु ड्रोन एवं हेलीकॉप्टर के माध्यम से निगरानी की जाएगी। बम डिस्पोजल दल एवं डॉग स्क्वॉड का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। अंदरूनी क्षेत्र के 156 से अधिक मतदान केन्द्र के दल को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।















