BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुन्तला विद्यालय में ज्ञान विज्ञान कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, चंद्र्यांग- 3 रहा आकर्षण का केंद्र

भिलाई। जय जवान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रनिर्माण आज की शिक्षण
प्रक्रिया का महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इसी लक्ष्य से प्रेरित हो शकुन्तला विद्यालय रामनगर भिलाई के प्रांगण में 4
नवम्बर 2023 को ‘विज्ञान एवं कला कौशल’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के आभा रूप मुख्य अतिथि डॉ. वॉय. आर. कटरे (डायरेक्टर KISC भिलाई), विशेष अतिथि यशपाल शर्मा (प्राचार्य डी.पी.एस. दुर्ग ) एवं अमिताभ दास (प्राचार्य श्री शंकराचार्य विद्यालय, हुडको) एवं विभिन्न विषयों के विषेशज्ञ सहित पधारे अतिथियों के साथ शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा एवं प्राचार्य विपिन ओझा- ज्ञान ज्योति माँ शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

कला कौशल निरीक्षण प्रक्रिया का श्री गणेश गुफा कक्ष’ से की गई जिसमें वर्चुअल इमेज’ की रचना में पृथ्वी के बाहर के संसार का आभास करा सके प्रोजेक्ट में दिखाया गया। सभी विषयों के संकाय द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट तैयार किये गये। इस प्रदर्शनी मण्डपम् में ऊर्जा का केन्द्र चन्द्रयान – 3′ रहा जिसकी आकृति और गति दर्शकों के
आकर्षण का केन्द्र बनी।

इसी क्रम में अन्य मॉडल मतिष्क विकार और न्यूरो विकास में मंदबुद्धि बच्चों को भिन्न-भिन्न गतिविधियों से औसत बुद्धि विकसित करना, एंट्री स्पीस डेडिक्स एण्ड आटोमेशन, SVR साबुन उद्योग, एगरे द स्मार्ट फारर्मिंग, रोलर पोस्टर, विद्यालय आकार मॉडल से डिजिटल एंगल मैजेरमेंट’ दर्शाया गया।

‘वाइ-फाइ से बात करता- रोबट, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति में बस्तर मेला का 75 दिवसीय दशहरा पर्व
की झाँकियों, रेल सेफ्टी ऑलर्म, वंदेमातरम एक्सप्रेस रसोई रिदम’, ‘यूथएंटर एम्पोरियम’ में रसायन मुक्त इकोफ्रैंडली उत्पाद व पैकिंग को प्रभावी ढंग से परोसा गया।

शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने विद्यार्थियों की ऊर्जा का इन्द्रधनुषयी रूप देखकर कहा नित्य नए प्रयोग से बदलते भौतिक संसार की एक झॉकी इस प्रदर्शनी मेला में दिखाई दी। इसमें हमारा विद्यार्थी किताबी ज्ञान को व्यवहार की सीढ़ियों से उतारकर वास्तविक धरातल पर साकार होने का परिचय दिया है।

इस अवसर पर प्राचार्य विपिन ओझा, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर ), प्राचार्या आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र-2), व्ही. दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रभारी राजेश वर्मा, सुभाष पासवान, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहायोग सराहनीय रहा।

Related Posts