BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रिटायर्ड फौजी की हत्या की गुत्थी सुलझी: अवैध संबंध बना हत्या का कारण, 50 हजार देकर सुपारी किलर के माध्यम से कराई गई हत्या, पूर्व में आरोपी से था महिला का अवैध संबंध

अवैध संबंध बना हत्या का कारण सुपारी किलर के माध्यम से कराई गई हत्या…50,000 रूपये देकर किया गया था मौत का सौदा, सुपारी किलर को पैसे का किया गया था अग्रिम भुगतान…घटना में शामिल सभी 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

बलरामपुर। दिनांक 03/11/2023 को सूचक थाना उपस्थित आकर मौखिक मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि इसका छोटा भाई देवकुमार निर्मलकर उम्र 43 वर्ष जो लगभग 3 वर्ष पूर्व आर्मी से सेवानिवृत होकर अपने परिवार के साथ गांव में रहता था वह प्रतिदिन प्रातः लगभग 04:00 बजे मॉर्निंग वाक पर घूमने जाता था कि सूचक लगभग प्रातः 05:30 बजे अपने घर से मजदूर खोजने मोटर सायकल से गुड़ी पारा की ओर जा रहा था तो देखा कि मेन रोड में एक व्यक्ति मुह के बल मृत पड़ा था जिसका सिर खून से लथपथ एवं खून रोड में बहकर जमा हुआ है तब यह मृतक का कपड़ा देखकर शंका होने पर सिर थोड़ा पलट कर सिधा करके देखा तो इसका छोटा भाई देवकुमार निर्मलकर मृत पड़ा था जिसके सिर के पिछे कटने के गहरे निशान थे, ललाट के उपर गहरा कट कर सिर का भेजा बाहर निकला था एवं बाएं कान का हिस्सा थोड़ा कटा था तब यह अपने घर एवं पड़ोसियों को घटना की जानकारी दिया।

देवकुमार निर्मलकर का मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में लोहे के धारदार हथियार से चोट पहुँचाने से हुई
है कि सूचना पर थाना बसंतपुर में मर्ग क्र. 95/2023 धारा 174 जा.फौ. दर्ज कर जांच में लिया गया। मृतक देवकुमार निर्मलकर पिता स्व. विन्देश्वर प्रसाद उम्र 43 वर्ष सा. करमडीहा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर – रा. गंज (छ.ग.) के मर्ग जांच के दौरान कथन प्रार्थी, गवाहन, घटना स्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण, राय पंचानों, परिस्थितिजन साक्ष्य के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 302 भा.द.सं. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जांच के संदिग्धों से कड़ाई से पूछताक्ष करने पर मामले का खुलासा किया गया। प्रकरण में ग्राम करमडीहा के धरमसुल्ली कुशवाहा पारा निवासी महिला का अवैध संबंध पूर्व में आरोपी सुनील कुशवाहा पिता कुम्भकरण, उम्र 40 वर्ष, ग्राम करमडीहा से था बाद में उक्त महिला का अवैध संबंध मृतक देवकुमार निर्मलकर से था। आरोपी सुनील कुशवाहा द्वारा आरोपी राहुल यादव एवं अपचारी बालक को मृतक की हत्या करने की सुपारी के रूप में 50,000
अग्रिम दिया गया था।

सुपारी किलर के माध्यम से मृतक देवकुमार निर्मलकर की हत्या कराई गई। आरोपियों द्वारा कुल्हाड़ी, लोहे का राड (मोटर सायकल का सॉकप ) एवं डंडा से हमला कर रिटायर फौजी की हत्या की गई। घटना में शामिल सभी 03 आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

थाना, बसंतपुर, अप.क्र.- 169/2023, धारा 302 भादवि

नाम आरोपी: 01. राहुल यादव पिता चन्द्रमणि यादव, उम्र 23 वर्ष, ग्राम मुरकौल, थाना बसंतपुर।
02. सुनील कुशवाहा पिता कुम्भकरण, उम्र 40 वर्ष, ग्राम करमडीहा, याना बसंतपुर।
03. अपचारी बालक, उम्र 16 वर्ष, ग्राम करमडीहा, थाना बसंतपुर।

Related Posts