भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कन्द्रीय कार्यालय रिसाली में आज कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू सहित अनेकों नेताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी में दो बार के पार्षद रहे कांग्रेस से निष्कासित चल रहे पूर्व पार्षद चुम्मन देशमुख का आज पांच साल तक निष्कासन का बनवास काटने के बाद कांग्रेस ने उनका निष्कासन रद्द करते हुए फिर उनको कांग्रेस के सक्रिय राजनीति में कार्य करने का जिम्मा देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहना कर कांग्रेस के लिऐ जी जान से जुटकर काम करने के लिए कहा। इस दौरान चुम्मन देषमुख ने ताम्रध्वज साहू का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
इसके साथ ही जोगी कांग्रेस की नेत्री निशा कुमारी साहू ने भी आज कई महिलाओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। महापौर शशि सिन्हा ने सभी को कांग्रेस का गमछा उनको पहनाते हुए उनका स्वागत किया। ये दोनो ही नेता प्रदेज्द्म के नेता भूपेज्द्म बघेल की जनकल्याणकारी कार्यो से व कांगे्रस की रीति नीति तथा बाबूजी ताम्रध्वज साहू के कार्यज्द्मैली व उनके द्वारा वार्डों में कराये गये कायों से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेज्द्म किये।
मैं पहले भी कांग्रेसी था, आज भी हूं और कल भी रहूंगा-चुम्मन: चुम्मन देशमुख ने मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व पार्षद चुम्मन देज्द्ममुख ने कहा कि मैं पहले भी कांग्रेस में था आज भी हूं और कांग्रेस में कल भी रहूंगा। कांग्रेस पार्टी ज्द्महर और ग्रामीण क्षेत्र में काफी मजबूत है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र पिछले बीस सालों से उपेक्षित रहा, यहां कोई काम नही हुआ था लेकिन ताम्रध्वज साहू ने यहां चहुंमुखी विकास कराया जो दिख भी रहा है। मैं उस समय दो बार का पार्षद हूं जब रिसाली भिलाई नगर निगम में था, लेकिन हमेज्द्मा रिसाली उपेक्षित रहा। विकास कार्य करवाने के मामले को लेकर मेरे उपर दो बार एफआईआर भी दर्ज हुआ। मेरा निष्कासन भी हुआ, मेरी विचारधारा शुरू से कांग्रेस की रही है छ: साल के लिए निष्कासन के दौरान एक साल पूर्व ही पुन: कांग्रेस द्वारा मेरा निष्कासन समाप्त कर फिर से कांग्रेस के लिए सक्रिय रूप से काम करने का जिम्मा मुझे मिला है। मुझे जहां की भी जिम्मेदारी दी जायेगी उसको पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए रिसाली गांव में भी मजबूती से करूंगा।
इस दौरान नगर निगम के सभापति केशव बंछोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद जितेन्द्र साहू, डी नारायण, किरण नायडू, मुकुंद भाउ, जानकी रमैय्या, पूर्व पार्षद संतोष देशमुख, विनोद गुप्ता, मंटू तिवारी, सरिता साहू, अनुपमा गोस्वामी सहित बडी संख्या में पुरूष व महिला बडी संख्या में उपस्थित थे।
















