BREAKING

Uncategorised

रायपुर SSP ने किया चेकिंग पॉइंट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के निर्देशन में शहर के आठ स्थानों पर आकस्मिक वाहन चेकिंग की गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कण्ट्रोल रूम को आठ स्थानों पर नाकेबंदी प्वाइंट लगाने बताया गया कंट्रोल रूम जिसकी सूचना तत्काल संबंधित राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, यातायात एवं पुलिस लाइन की दी।
कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होने के पश्चात पुलिस लाइन एवं यातायात का बल वाहनो में तैयार होकर एवं क्रेन में स्टापर लेकर आठों स्थानो में बल रवाना हुआ रवाना 7 बजे से रात्रि 9 बजे तकसंदिग्ध व्यक्तियों संदिग्ध वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की गई।
शहर के पंडरी LIC के सामने, विधानसभा Vip टर्निंग, तेलीबांधा फ्लाईओवर ,सद्गुणी चौक, सुंदर नगर चौक, मोहबा बाज़ार चौक, सिद्धार्थ चौक, खमतराई बाज़ार में की चेकिंग की गई ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के द्वारा सभी पोईंटो पर जाकर चेकिंग करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से समय तथा स्थान बदल कर इस तरह की चेकिंग की जाए तथा किसी घटना की सूचना मिलने पर कैसे और कौन कौन से पॉइंट पर नाकेबंदी लगाना प्रभावी होगा इस सम्बंध में भी अधिकारियों से चर्चा कर स्थलों का निरीक्षण किया गया।

Related Posts