BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

तुलसी साहू ने कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से दिया त्याग पत्र, कहा- पार्टी में निष्ठा के बजाय व्यक्तिगत निष्ठा को अधिक महत्व दिया जा रहा है

भिलाई। भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे गए अपने इस्तीफा में तुलसी साहू के द्वारा उल्लेखित किया है कि उनके द्वारा तीन दशक तक सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की गई। परंतु पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा का कोई मोल मौजूदा दौर में नहीं है। पार्टी में निष्ठा के बजाय व्यक्तिगत निष्ठा को अधिक महत्व दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पार्टी के द्वारा लगातार उनकी भावनाओं के साथ छल किया गया है वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप विधानसभा क्रमांक 66 वैशाली नगर से दावेदारी की थी अंतिम समय तक सर्वे में नाम होने के बावजूद षडयंत्र पूर्वक रिश्तेदारों और जीने पूर्व से निगम मंडल व संगठन में स्थान दिया गया उन्हें ही मैदान में उतार दिया गया। ऐसी स्थिति में पार्टी में बने रहना संभव हो गया है।

इस्तीफा की प्रति वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को भी तुलसी साहू के द्वारा प्रेषित की गई है। देखे इस्तीफा पत्र…

Related Posts