BREAKING

Uncategorised

मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, सामान किमती 9000/- ₹ जप्त

बलौदाबाजार। मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रमाकांत तिवारी पिता गोरे लाल तिवारी निवासी संत माताकर्मा वार्ड भाटापारा ने दिनांक 04.07.2020 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह भाटापारा बस स्टैण्ड के पीछे स्थित शिव मंदिर, हनुमान मंदिर का पुजारी है। प्रतिदिन की भांति यह दिनांक 03.07.2020 को रात्रि 09:00 बजे मंदिर मे पुजा पाठ कर मंदिर में ताला लगाकर हनुमान मंदिर के सामने चैनल गेट को बंद कर अपने घर चला गया था, जो आज सुबह 07:30 बजे पुजा पाठ करने मंदिर आया। तो मंदिर अंदर जाकर देखे शंकर भगवान के मंदिर का ताला टुटा हुआ था तथा शिव लिंग के उपर चढा ताबे का सर्प, पीलल का लश, पीतल का बाल्टी, आंचनियम का तांबे का लोटी, एक तांबे का छोटा लोटा सांकल से बंधा टंगा हुआ पीतल का घंटा एवं जमीन में गड़ा हुआ पीतल का त्रिशुल जुमला किमती 9000 रू को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कमांक 289/2020 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी के पता तलाश के दौरान मुखबीर से सुचना मिली की एक व्यक्ति पीतल का लोटा, त्रिशुल, घंटा, बाल्टी को विक्रय करने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप के घेराबंदी कर पकड़ा गया । आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम अखिलेश उर्फ सोनु उर्फ अरविंद पिता स्व. अनिल धुन उम्र 28 वर्ष साकिन गैतरा थाना बलौदाबाजार का होना बताया तथा सामान के संबंध में पूछताछ करने पर बस स्टैण्ड शिव मंदिर, हनुमान मंदिर से उक्त सामान को चोरी करना बताया। चोरी गये सामान को आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर जप्त किया गया है तथा आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त औजार को भी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में प्र.आर. बिसौहा राम साहू , आर . तोपचंद कौशिक , उमेश वर्मा कमल किशोर , रामेश्वर मरावी , गौरी शंकर कश्यप का विशेष योगदान रहा है।

Related Posts