BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

शिव नादर बने देश के सबसे बड़े दानवीर: 2042 करोड़ रुपये कर दिया दान, अजीम प्रेमजी दूसरे स्थान पर

119 उद्योगपतियों ने वित्त वर्ष 2022-23 में 5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा रकम दान में दिया है. और इन सभी के दान को जोड़ दें तो ये रकम 8445 करोड़ रुपये बनता है…

नईदिल्ली (ए)। देश की दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और चेयरमैन शिव नादर सबसे बड़े दानवीर बनकर उभरे हैं. वित्त वर्ष 2023-23 के दौरान शिव नादर ने 2042 करोड़ रुपये दान में दिए हैं जो कि इसके पहले वित्त वर्ष के मुकाबले 76 फीसदी ज्यादा है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक एडलगीव हुरून इंडिया परोपकार सूची 2023 के मुताबिक शिव नादर 2042 करोड़ रुपये दान देकर देश के सबसे दानवीर बन गए हैं. उन्होंने 2022-23 वित्त वर्ष के दौरान हर दिन औसतन 5.6 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. शिव नादर के बाद विप्रो के अजीम प्रेमजी दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2022-23 में कुल 1774 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. जो कि वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 267 फीसदी ज्यादा है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दान देने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से 376 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. जीरोधा के निखिल कामथ सबसे युवा दानवीर बन गए हैं. वे 12वें स्थान पर हैं और उन्होंने 112 करोड़ रुपये दान किए हैं. रोहिणी नीलेकणि दान करने वाली महिलाओं में पहले स्थान पर हैं और उन्होंने 170 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. एडलगीव हुरून इंडिया परोपकार सूची 2023 के मुताबिक वे 10वें स्थान पर हैं।

रोहिणी नीलेकणि के अलावा अन्य दानवीर महिलाओं के नामों पर गौर करें तो अनु आगा और लीना गांधी ने 23 करोड़ रुपये दान में दिए हैं और दोनों 40वें और 41वें स्थान पर हैं. कुल दानवीरों में 7 दानवीर महिलाएं हैं।

119 उद्योगपतियों ने वित्त वर्ष 2022-23 में 5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा रकम दान में दिया है. और इन सभी के दान को जोड़ दें तो ये रकम 8445 करोड़ रुपये बनता है. ये रकम 2021-22 के मुकाबले 59 फीसदी ज्यादा है.  2022-23 में 14 भारतीयों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा दान किया है जो कि उसके पहले वर्ष में संख्या केवल 6 रही थी. जबकि 12 लोगों ने 50 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. 47 ने 20 करोड़ रुपये दान किया है।

Related Posts