ईडी ने महादेव ऐप के एक कूरियर को सफलतापूर्वक पकड़ा है, जो विशेष रूप से राजनीतिक दल के चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से भेजा गया था…
रायपुर/भिलाई। गुरुवार को ED ने रायपुर और भिलाई में छापेमारी कर 4.2 करोड़ कैश ज़ब्त किया है और बैंक में जमा 10 करोड़ फ़्रीज़ किया। ED के मुताबिक़ ये पैसे चुनावों के लिये महादेव एप के प्रोमोटर की तरफ से दुबई से कुरियर के जरिये कार में भेजे जा रहे थे। एजेंसी को इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ सरकारी अधिकारियों की भूमिका का शक है। छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा है. ईडी की टीम ने दुर्ग जिले में रेड मारी है. बताया जा रहा है कि ईडी ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर में छापेमारी कर करोड़ों नगदी जब्त किया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), एक खुफिया इनपुट पर कार्रवाई कर रहा है कि विधानसभा चुनावों के संबंध में महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाया जा रहा है, एक तलाशी अभियान चला रहा है। ईडी ने महादेव एपीपी के एक कूरियर को सफलतापूर्वक पकड़ा है, जो विशेष रूप से राजनीतिक दल के चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से भेजा गया था।
ED ने रायपुर और भिलाई में छापेमारी कर ₹4.2 करोड़ कैश ज़ब्त किये और बैंक में जमा ₹10करोड़ फ़्रीज़ किये। ED के मुताबिक़ ये पैसे चुनावों के लिये महादेव एप के प्रोमोटर की तरफ से दुबई से कुरियर के जरिये कार में भेजे जा रहे थे। एजेंसी को इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ सरकारी… pic.twitter.com/jB5qsVVyxv
— Jitender Sharma (@capt_ivane) November 2, 2023
ईडी की इस करवाई को महादेव सट्टा एप से जोड़कर देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस ड्राइवर के घर ईडी की टीम ने छापा मारा है, वह पूर्व में पार्षद के घर ड्राइव का काम करता था. ईडी की टीम भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर जिस वक्त छापा मारी उस समय घर पर कोई नहीं था. ईडी की टीम घर के अंदर दरवाजा तोड़कर घुसी. जहां ED की टीम ने दीवान से लगभग 5 करोड़ रुपये नोट बरामद किया है. फ़िलहाल नोटों की गिनती की जा रही है. टीम ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई है। ईडी के इस छापेमारी कार्रवाई में एक महिला अफसर समेत 7 आधिकरी शामिल हैं।
ED intercepted the Courier at a Hotel in Raipur & seized Rs 3.12 Crore Cash from his vehicle. Furthermore, more cash of Rs 1.8 Crore was found at his hideout in Bhilai. Few benami Bank accounts of Mahadev APP were also identified in which around Rs 10 Crore is lying. Role of some…
— ANI (@ANI) November 2, 2023
The Enforcement Directorate (ED), acting on an intelligence input that a large amount of cash is being moved in Chhattisgarh by the promoters of Mahadev APP in relation to Assembly Elections, is carrying out a search operation: Sources.
ED has successfully intercepted a Courier… pic.twitter.com/6fndw8hWKc
— ANI (@ANI) November 2, 2023















