रायपुर। शुक्रवार को छ.ग. शासन के परिवहन आयुक्त कमलप्रीत सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ एवं बस ऑनर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ रायपुर सर्किट हाउस में बैठक रखी गई। जिसमें बस मालिकों की सभी मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई जिसमें छ माह के टैक्स में छूट पर शासन द्वारा बस संचालन बन्द में तीन माह की छूट देने व जिन बसों को निष्प्रयोजन में रखा जाएगा उनको बिना टैक्स दीए K व M फार्म में रखने की छूट दी गयी है।
किराया बढ़ाने पर चर्चा करते हुए आवश्यक विचार कर किराया बढ़ाने की बात पर आश्वासन दिया गया है।
एकलप्रधिकार में आ रही व्यवहारिक समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें परमिट नवीनीकरण की फीस व टी पी हेतु सम्बंधित जिले के परिवहन अथिकारी को निर्देशित करने की बात कही और अन्य सभी समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया उक्त बैठक में छतीसगढ़ यातायात के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा, सभापति नगर निगम रायपुर प्रमोद दुबे, नवशरण सिंह गरचा, अनवर अली , शिवेश सिंह , भावेश दुबे , अमर जीत सिंह चहल , पीयूष देशलहरा , अजय गिल , अभिनीत शुक्ला व छ ग शासन से अतिरिक्त परिवहन आयुक्त टी आर पैकरा , संयुक्त परिवहन आयुक्त सिरमौर एवं आर टी ओ रायपुर सेलाभ साहू उपस्थित रहे ।






