रात करीब नौ बजे इंजन और एसएलआर कोच डीरेल हो गई. नार्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने इसकी पुष्टि की…
प्रयागराज (ए)। यूपी के प्रयागराज स्टेशन पर मंलगवार (31 अक्टूबर) रात सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन डीरेल हो गई. ट्रेन का इंजन और एसएलआर कोच पटरी से उतर गया. घटना प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 9-10 की है. सुहेलदेव एक्सप्रेस गाजीपुर से आनंद बिहार स्टेशन के लिए जा रही थी. ट्रेन के प्लेटफार्म से रवाना होने के बाद यार्ड में ही इंजन और एक कोच पटरी से उतर गया. मौके पर रेस्टोरेशन का कार्य चल रहा है।
जल्द ही ट्रेन को आनंद बिहार के लिए रवाना किया जाएगा. किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ. सभी यात्री सुरक्षित हैं. रात करीब नौ बजे इंजन और एसएलआर कोच डीरेल हो गई. नार्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के इंजन के पास लोग मौजूद हैं. टीम भी वहां पर दिखाई दी. वीडियो में पुलिस की मौजूदगी को भी देखा जा सकता है।
मथुरा जिले में मंगलवार तड़के आगरा-दिल्ली रेलखण्ड पर फरह स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. फरह थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र ने प्राप्त सूचना के आधार पर बताया फतिहा गांव के निवासी प्रह्लाद की पत्नी पुष्पा (23) और जगदीश की पत्नी श्यामवती (27) मंगलवार तड़के अपने खेतों में शौच के लिए जा रही थीं कि तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं. श्यामवती के पति जगदीश के अनुसार, दोनों सूर्योदय से पहले घर से निकली थीं और अंधेरे के कारण आ रही ट्रेन की गति का अनुमान लगाने में असफल रहने की वजह से उसकी चपेट में आ गई होंगी. उन्होंने कहा कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले और उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी बताई जाती हैं।
वहीं झारखंड के हजारीबाग जिले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के मंगलवार को यात्री ट्रेन के चपेट में आने से दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रतन चौथे ने बताया कि हादसा हजारीबाग और चरही स्टेशनों के बीच हुआ और जब ट्रैक्टर ट्रॉली तरवाह गांव के पास पटरियों को पार कर रहा था, तब बरकाकाना-कोडरमा विशेष यात्री ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी. दुर्घटना चरही थाना क्षेत्र की है. उन्होंने कहा, “टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली कई फुट ऊपर उछलकर कई मीटर दूर जा गिरी।’’
VIDEO | The engine and SLR coach of the Suheldev Express train derailed at platform number 6 of Prayagraj Junction earlier today. No injury was reported in the incident. Railway workers are making efforts to bring the train's engine back on the tracks.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/CZe1BoJEVg
— Press Trust of India (@PTI_News) October 31, 2023















