भिलाई। वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर के चुनाव प्रचार का दौरा वार्ड क्रमांक 16 पहुंचा, जहां शीतला तालाब शिव मंदिर से उन्होंने अपने डोर टू डोर कैंपेन को की शुरुआत की।
जगह-जगह कांग्रेस पार्टी और मुकेश चंद्राकर जिंदाबाद के नारे लगाए गए और उनका स्वागत हुआ। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं घरों से बाहर निकलकर जनसंपर्क अभियान में बड़े उत्साह से शामिल हो रहे है और जिस तरीके से लोगों ने मुकेश चंद्राकर के डोर टू डोर कैंपेन का खुले मन से अभिवादन किया है।
उनके जनसंपर्क में उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे है। प्रचार का अंत उन्होंने श्री राम मंदिर में भगवान से वैशाली नगर की मंगल कामना करके किया। केशव चौबे, वासु पांडे, ललित पाल, अनुसूया मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।














