दुर्ग। आज नामांकन जमा करने के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नामांकन भरने के लिए दुर्ग के जिला कलेक्ट्रेट पहुंचें। कागजी दस्तावेज से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी हुआ। अपने राजनैतिक गुरु दाऊ वासुदेव चंद्राकर की मूर्ति का माल्यार्पण कर नामांकन भरा. मालवीय नगर चौक से रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आये।
सीएम भूपेश बघेल के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत समेत दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया। हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।
नामांकन भरने के लिए घर से निकलने के पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने सीएम को तिलक लगाया और आरती उतरा, इसके बाद मुख्यमंत्री अपने करीबियों के साथ नामांकन के लिए निकले।
ज्ञात हो कि आज नामांकन फार्म जमा करने का अंतिम दिन है। दूसरे चरण के मतदान के लिए 31 अक्टूबर को नामाकंन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। वहीं 2 नवंबर तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं। नामांकन भरने से पहले सीएम ने ट्वीट करके कहा कि हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से निकला हूं। मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया। आप सबका प्यार मेरा संबल है। छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूं।
नाम- भूपेश बघेल
विधानसभा क्षेत्र- पाटनछत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आज पुनः पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है. #फिर_से_कांग्रेस_लाएंगे pic.twitter.com/PwsnBDr2ku
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 30, 2023
सामूहिक नामांकन के लिए पहुंचे प्रत्याशी: पार्टी के सामूहिक नामांकन के दौरान पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर से अरुण वोरा, भिलाई से देवेंद्र यादव, वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर और नंदनी अहिरवारा विधानसभा से महापौर निर्मल कोसरे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि इन सभी लोगों ने अपना नामांकन पत्र पहले ही दाखिल कर दिया है। सोमवार को पार्टी की तरफ से सामूहिक नामांकन रखा गया है।
हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था.
आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से निकला हूँ.
मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया. आप सबका प्यार मेरा संबल है.
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप… pic.twitter.com/mSIFnxInqk
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 30, 2023















