
GPM पुलिस ने ज़िला बनने के बाद से जनसंवाद और ख़ासकर युवा जो देश का भविष्य हैं, उनसे संवाद लगातार क़ायम रखा है। वैश्विक महामारी कोरोना संकट के प्रारम्भिक दिनों में जीपीएम पुलिस के द्वारा नवगठित जिला में बल की कमी के कारण स्वयंसेवक (वालेंटियर) एस॰पी॰ओ॰ तर्ज़ पर नियुक्त किये गए थे।
इनकी ड्यूटी चौक चौराहों, विभिन्न बैंकों, बाजारों में लगायी गयी थी जहाँ इन्होंने सोशल डिस्टेंस का पालन कराकर एवं लोगों को मास्क लगाने हेतु प्रेरित कर कोरोना संक्रमण से आम लोगो को बचाने में पुलिस के साथ बराबर सहयोग किया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, आई॰पी॰एस॰ के द्वारा जीपीएम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में उनके द्वारा पुलिस का सहयोग कर उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप वालेंटियरों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 26/6/2020 को कोटमीकला में कीचड़ में एक शव मिला था जो कोई छूने को तैयार नही था । ऐसे में कोटमी कला के दो नवयुवक रवि सिंह एवं जीवन सिंह सामने आए और ससम्मान शव को कीचड़ से निकाल कर पुलिस का सहयोग कर सराहनीय कार्य किये। इन लोगो को भी सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला, थाना प्रभारी पेंड्रा उपस्थित थे।






