BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग में: कलेक्टर- SSP ने सभा स्थल का किया निरीक्षण, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हो रही व्यापक तैयारियां

दुर्ग। रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारी की बैठक ली।

आज शाम को कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसएसपी रामगोपाल गर्ग की मौजूदगी में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने स्टेडियम में बनाए जा रहे सभा पंडाल बनाने वाली टीम को सावधानी से शीघ्रतापूर्वक काम पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Related Posts