रायपुर। विवरण – प्रार्थिया अनिता वर्मा ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह लोधीपारा चौक रायपुर में रहती है एवं स्टेट बैंक आफ इंडिया शिवानंद नगर ब्रांच में काम करती है। प्रार्थिया की शादी परिवार के माध्यम से गुरूमुख सिंह सैनी पंजाब (होशियारपुर) से होना तय हुआ था जो माह जून 2019 में गुरूमुख सैनी अपने परिवार में आये थे। प्रार्थिया के नाम से एक फर्जी आई डी बनाकर फेसबूक एवं इंस्टाग्राम में प्रार्थिया एवं गुरूमुख सिंह सैनी के साथ लिये गये व्यक्तिगत फोटो को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पिछले दो माह से अपलोड कर दिया गया है जिससे प्रार्थिया व परिवार द्वारा गुरूमुख सिंह सैनी से तय शादी विच्छेद हो गया है जिससे प्रार्थिया को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है जिस पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 159/2020 धारा 509 (ख) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
महिला से संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन को अज्ञात आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु सायबर सेल रायपुर को सोशल मीडिया से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त करने हेतु पत्राचार किया गया। सायबर सेल रायपुर के द्वारा अज्ञात आरेापी के द्वारा उपयोग किये जा रहे सोशल साईट अकांउट फेसबुक एवं इंस्टाग्राम को ई-मेल के माध्यम से तकनिकी जानकारी थाना सिविल लाईन को उपलब्ध कराया गया। तकनिकी जानकारी के आधार पर थाना सिविल लाईन से एक विेशेष टीम गठन कर आरेापी गुरूमुख सिंह की गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा थाना सदर जिला होशियारपुर के ग्राम शेरगढ़ में छापेमारी कर आरोपी गुरूमुख सिंह को पकड़ा गया। आरेापी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी – गुरूमुख सिंह पिता जसवंत सिंह उम्र 29 साल निवासी मकान नं. 172 पी शेरगढ़ थाना सदर जिला होशियारपुर पंजाब






