आज विश्व कप के 28वें मुकाबले में चौथा उलटफेर हो गया है। नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच हुआ आज मैच में बांग्लादेश को 87 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और फिर पाकिस्तान को हराकर दो उलटफेर किए है वही नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर तीसरा उलटफेर किया था…
कोलकाता (ए)। विश्वकप 2023 में आज चौथा उलटफेर हो गया है। नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रनों से शिकस्त दे दी है। विश्व कप के 28वें मुकाबले में नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई।
नीदरलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। उसने बांग्लादेश को 87 रन से हरा दिया। यह विश्व कप में उसकी दूसरी जीत है। उसने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। नीदरलैंड के छह मैच में अब चार अंक हो गए हैं। वहीं, बांग्लादेश के छह मैच में दो अंक ही हैं और वह विश्व कप से लगभग बाहर हो चुका है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई।
वही आज खेले गए वनडे विश्व कप 2023 के 27वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पांच रन से हरा दिया। यह न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी हार है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत है। अब अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति एक जैसी है। छह मैच के बाद दोनों टीमें चार जीत के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। बेहनतर रन रेट के साथ न्यूजीलैंड तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 388 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 383 रन ही बना पाया और करीबी अंतर से मैच हार गया।
कीवी टीम को जीत के लिए आखिरी गेंद में छह रन की जरूरत थी, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन छक्का नहीं लगा सके और ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन से मैच अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। कीवी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार उन्हें पर था, लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर वह रन आउट हो गए और न्यूजीलैंड की हार यहीं तय हो गई थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड के 109 और डेविड वॉर्नर के 81 रन बनाए। मैक्सवेल ने 41, इंग्लिस ने 38 और कमिंस ने 37 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन फिलिप्स ने तीन-तीन विकेट लिए। सैंटनर को दो और मैट हेनरी-जेम्स निशन को एक-एक विकेट मिले। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 116 रन बनाए। जेम्स नीशम ने 58 और डेरिल मिचेल ने 54 रन की पारी खेली। यंग ने 32 और कॉन्वे ने 28 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।















