BREAKING

Uncategorised

ATM मशीन काटकर चोरी का प्रयास करते हुये 02 अंतर्राज्यीय आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

रायपुर। विवरण – दिनांक 01-02.06.2020 की दरम्यानी रात जोनल गस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं थाना मंदिर हसौद की पेट्रªालिंग टीम चेक गस्त एवं सुरक्षा हेतु थाना क्षेत्र रवाना हुआ। इसी दौरान सेरीखेड़ी स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम मशीन के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पेट्रोलिंग टीम को देखकर भागने लगा टीम द्वारा तत्काल एटीएम मशीन के शटर में लगे ताले को चेक किया गया जिस पर ताला टूटा हुआ था। शटर को उठाकर देखने पर मौके पर एक व्यक्ति गेलेण्डर कटर मशीन के साथ एटीएम सेंटर के अंदर चोरी की नियत से एटीएम मशीन को काटते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रशांत पाठक तथा अपने साथी का नाम विजय तिवारी बताया। विजय तिवारी के बारे में पूछने पर कहा कि वह बाहर निगरानी कर रहा था। आसपास चेक करने पर विजय तिवारी दिखाई नही दिया, जिस पर तत्काल समस्त जोनल गस्त टीम के अधिकारी/कर्मचारी को घटनास्थल छेरीखेड़ी पहुचने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा निर्देशित कर फरार आरोपी को पकड़ने निेर्देशित किया गया। समस्त जोनल गस्त टीम द्वारा तत्परता आसपास क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार आरेापी विजय तिवारी एवं उसके द्वारा उपयोग किये जा रहे मोटर सायकल की तलाश प्रारंभ किया गया। टीम के प्रयाश से फरार आरेापी विजय तिवारी व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा एटीएम मशीन काटकर चोरी करने के नियत से आना बताया। आरोपी के पास से मौके से गैलेण्डर कटर मशीन, वायर, पेंचिस अन्य औजार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 224/20 धारा 457, 380, 511, 34 भादवि. के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रशांत पाठक पिता स्व. रमेश पाठक निवासी गौरा पोष्ट महेवार अमानगंज जिला पन्ना म.प्र.
  2. विजय तिवारी पिता स्व. विश्वनाथ तिवारी निवासी गौरा पोष्ट महेवार अमानगंज जिला पन्ना म.प्र.

Related Posts