BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर रहे लश्कर के 5 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्‍टर में सेना और पुल‍िस के संंयुक्‍त ऑपरेशन में 5 आतंक‍ियों को मार ग‍िराया गया. ये आतंकी पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे…

नईदिल्ली (ए)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्‍टर में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी को‍श‍िश को नाकाम कर द‍िया. एलओसी पर सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन में लश्कर ए तैयबा (LeT) के 5 आतंकियों को मार गिराया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि आज सुबह माछिल सेक्‍टर में पुलिस के एक विशेष इनपुट के आधार पर सेना के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया था. सूत्रों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकवादियों के एक समूह की ओर से क्षेत्र में संभावित घुसपैठ के प्रयास के बारे में सूचित किया था।

जैसे ही घुसपैठ करने वाले समूह को सीमा बाड़ के पास सतर्क सैनिकों की तरफ से ट्रैक किया गया और चुनौती दी गई, आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद मुठभेड़ हुई. जवानों की प्रारंभिक गोलीबारी में दो घुसपैठिए  मार ग‍िराए गए जबकि अन्य ने कठिन इलाके का फायदा उठाया. आखिरकार 6 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद 3 और आतंकवादियों को मार गिराया गया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीड‍िया ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि लश्कर ए तैयबा के तीन (03) और आतंकवादी मारे गए ज‍िससे इनकी कुल संख्‍या 05 हो गई है. इन सभी आतंकियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।

इससे पहले डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर के दौरे के दौरान कहा था कि पाकिस्तानी सेना की मदद से एलओसी पर पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों ने 16 लॉन्च पैड फिर से सक्रिय कर दिए गए हैं. डीजीपी ने कहा, “एलओसी के इस हिस्से के विपरीत क्षेत्र में पीओके में 16 लॉन्च पैड हैं और गतिविधियां चल रही हैं, और वे सक्रिय रूप से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सुरक्षा बल ऐसे किसी भी प्रयास को विफल कर देंगे।

Related Posts