BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए लखनऊ पहुंची भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ रचा कीर्तिमान

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की है. आइए हम आपको ऐसी पांच सबसे बड़ी जीत के बारे में बताते हैं…

लखनऊ (ए)। भारत का विश्व कप 2023 में अगला मुकाबला इंग्लैंड से है. यह मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके लिए टीम इंडिया लखनऊ पहुंच गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी. विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह समेत तमाम खिलाड़ी बस से उतरते दिखाई दिए. टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और वह सेमीफाइनल के बेहद करीब है।

दरअसल बीसीसीआई ने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी लखनऊ में बस से उतरते दिखाई दे रहे हैं. भारतीय खिलाड़ियों का यहां खास अंदाज में स्वागत हुआ. उन्हें माला पहनाई गई. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और केएल राहुल भी दिखाई दिए. खिलाड़ियों पर फूलों की बारिश भी की गई. शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी भी टीम के दिखे।

भारत के साथ-साथ इंग्लैंड के लिए भी लखनऊ में खेले जाने वाला मैच काफी अहम होगा. टीम इंडिया फॉर्म में है और उसका पलड़ा भारी नजर आ रहे है. रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम विश्व कप 2023 में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. वहीं इंग्लैंड की टीम चार में से तीन मैच गंवा चुकी है. उसने सिर्फ एक मैच जीता है. अब लखनऊ में भारत के खिलाफ जीत हासिल करना उसके लिए आसान नहीं होगा. लखनऊ को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 229 रनों से हराया था. इससे पहले न्यूजीलैंड ने 9 विकेट और अफगानिस्तान ने 69 रनों से शिकस्त दी थी।

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों के बड़े अंतर से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने दो शतकीय पारी खेली और अपने टीम के स्कोर को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया के इस बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में सिर्फ 90 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिकाएं निभाई लेकिन सबसे खास भूमिका ग्लेन मैक्सवेल की थी, जिन्होंने 40 गेंदों में शतक लगाकर वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगा दिया, और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता. ऑस्ट्रेलिया की यह जीत वर्ल्ड कप हिस्ट्री की सबसे बड़ी जीत है. आइए हम आपको रनों के लिहाज से वर्ल्ड कप की कुछ सबसे बड़ी जीत के बारे में बताते हैं।

वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत

  • इस लिस्ट में दूसरे नंबर भी ऑस्ट्रेलिया का ही नाम शामिल है. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2015 में पर्थ के मैदान पर अफगानिस्तान को 275 रनों के एक बड़े अंतर से हराया था, जो वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है.
  • इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत का नाम मौजूद है. भारत ने वर्ल्ड कप 2007 में बरमूडा के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 257 रनों की एक विशाल जीत हासिल की थी, जो अब वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है.
  • इस लिस्ट में चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है. साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2015 में सिडनी के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 257 रनों की एक बड़ी जीत दर्ज की थी.
  • इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम का नाम ही मौजूद है. ऑस्ट्रेलिया ने नमीबिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2003 में 256 रनों की एक बड़ी जीत हासिल की थी।

Related Posts