अफगानिस्तान ने विश्व कप में दूसरी बार बड़ा उलटफेर कर दिया है, पहले इंग्लैंड को फिर आज पाकिस्तान को 8 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है। इसके पूर्व नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हरा कर बड़ा उलटफेर किया था…
चेन्नई (ए)। विश्व कप का आज 22वां मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला गया. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान ने चार मैच खेले हैं और दो में जीत दर्ज की है. उसे मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है. वहीं अफगानिस्तान ने चार में से सिर्फ एक मैच जीता है. उसने इंग्लैंड को हराया था। अफगानिस्तान ने दूसरी बार उलटफेर करते हुए पहले इंग्लैंड फिर आज पाकिस्तान को 8 विकेट से बुरी तरह रौंद दिया है। इसके पूर्व नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हरा कर बड़ा उलटफेर किया था।
पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 282 रन का स्कोर खड़ा किया। बाबर आजम के 74 रन पर आउट होने के बाद इफ्तिखार ने शादाब के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों के बीच 50 गेंद में 73 रन की पार्टनरशिप हुई. शादाब ने 38 गेंद में 40 और इफ्तिखार ने 27 गेंद में 40 रन बनाए. अहमद ने 40 रन, हक ने 17 रन, सफीक ने 58 रन, शकील ने 25 रन, रिजवान ने 8 रन और अफरीदी ने नाबाद 3 रन बनाए। नूर अहमद ने तीन, हक ने 2, नवी ने 1 और ओमारजाई ने 1 विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान के 282 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की पारी का आगाज बेहतरीन हुआ. अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जदरान और रहमनुल्लाह गुरबाज क्रीज पर उतरते ही रनों की बौछार कर दी थी। पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी हुई। गुरबाज ने 65 रन, जदरान ने 87 रन, शाह ने नाबाद 77 रन, शहीदी ने नाबाद 48 रन की पारी खेल कर अफगानिस्तान को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। यह जीत 6 गेंद शेष रहते मिली।














