मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ”वीएससीएस (बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान) तेज 21 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर सोकोत्रा (यमन) से करीब 330 किलोमीटर पूर्वी क्षेत्र, सलालाह (ओमान) से 690 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और अल घैदा (यमन) से 720 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित था…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अरब सागर के ऊपर बन रहे चक्रवात ‘तेज’ के रविवार दोपहर से पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (वीएससीएस) में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ”वीएससीएस (बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान) तेज 21 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर सोकोत्रा (यमन) से करीब 330 किलोमीटर पूर्वी क्षेत्र, सलालाह (ओमान) से 690 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और अल घैदा (यमन) से 720 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। आईएमडी ने एक्स पर अपने हैंडल से पोस्ट किया, ” तूफान के 22 अक्टूबर की दोपहर में एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।”
अरब सागर के ऊपर बना तूफान 25 अक्टूबर को तड़के अल घैदाह (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच से गुजरने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि अगले 24 घंटों में इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, “बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डब्ल्यूएमएल दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और यह 21 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े दस बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है, जो पारादीप (ओडिशा) से करीब 620 किलोमीटर दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 780 किलोमीटर दक्षिण और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 900 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।
इससे पहले मौसम एजेंसी ने कहा था कि दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके रविवार तक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण ओमान और उससे सटे यमन के तटों की ओर बढ़ना जारी रखेगा।
मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी
आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बन गया है। आगे दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा और कल तक यह और तेज हो सकता है व चक्रवात तूफान बन सकता है। तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 23-25 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि समुद्र की स्थिति बहुत खराब है। यह मछुआरों और जहाजों के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए हम लगातार चेतावनी जारी कर रहे हैं, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाना चाहिए और जो समुद्र में हैं उन्हें तुरंत वापस आना चाहिए।
#WATCH | Delhi: Dr Mrutyunjay Mohapatra, Director General, IMD, says, "A depression has been formed in the Bay of Bengal…The depression will intensify into a deep depression and by tomorrow it may intensify further and become a cyclone storm…between 23-25th October, in… pic.twitter.com/FHkI0GkyQi
— ANI (@ANI) October 22, 2023















