BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गरबा की थाप पर झूमें शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के शिक्षक, बंगाली गेटप में ‘धूनानाच’ से हुई माता की स्तुति

भिलाई। दायित्वों के निर्वाह में बोझिल होते जीवन में ‘उमंग’ भरने हेतु 20 अक्टूबर 2023 को शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित शारदा विद्यालय वैशाली नगर के सुसज्जित प्रांगण में ‘गरबा नृत्य’ का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप द्वारा संचालित सभी स्कूलों शकुन्तला विद्यालय रामनगर, शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर एवं शारदा विद्यालय वैशाली नगर के शिक्षक रंग-बिरंगे आकर्षक परिधान में उपस्थित हुए। ढलती शाम में माता की आरती के पश्चात् गरबा पण्डाल में वैशाली नगर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बंगाली गेटप में ‘धूनानाच’ से माता की स्तुति की तत्पश्चात् तीनों शाखा के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी टोली में गरबा डाडिया के ताल पर जमकर झूमें।

संकोच खाते मन में उत्साह भरते के लिए इस कार्यक्रम को प्रतियोगिता का रूप दिया गया, जिसमें शारदा विद्यालय रिसाली की एकता वर्मा 3100 /- के पुरस्कार के साथ प्रथम स्थान पर शकुन्तला विद्यालय रामनगर नगर से स्मृति यादव 2100/- द्वितीय पुरस्कार, शारदा विद्यालय वैशाली नगर तृतीय स्थान पर कविता यादव 1100/- की विजेता टीम बनी।

उल्लास के माहौल में जोश भरते हुए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा कि हम सब अपनी रोजगारी जिन्दगी में इतने उलझ जाते है कि उसमें
उत्सव भी मात्र एक लीक बनकर रह जाता है, इस स्थिति से उबरकर शिक्षक उल्लासित हो इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया। इसमें प्रतियोगिता की राशि व जीत-हार कोई
मायने नहीं रखता।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार (शकुन्तला विद्यालय), मैनेजर ममता ओझा ( शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही दुबे, अभय दुबे, प्राचार्य सुतापा सरकार (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), आरती मेहरा प्राचार्य (शकुन्तला विद्यालय क्र-2), उपप्राचार्य
जी. रंजना कुमार, अनिता नायर हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सुनीता सक्सेना, अनामिका राय सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, रेन्जिनी एम. आर. रिंकू कुदेशिया एंव सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर, राजेश वर्मा, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा, सुभाष पासवान एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लिया यह आयोजन पूर्ण हुआ।

Related Posts