नईदिल्ली। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पार्टी हित से ऊपर उठते हुए मोदी सरकार के उस फैसले का समर्थन किया है. जिसमें सरकार ने ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम्स को दिल्ली एयरपोर्ट वापस भेज दिया था. अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि संप्रभुता पर हमले की कोशिश नाकाम करना जरूरी है. हालांकि उन्हीं के पार्टी के नेता शशि थरूर इस कदम को असहिष्णुता बता चुके हैं।
ब्रिटिश सांसद पर कांग्रेस में दो फाड़
ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम को भारत में एंट्री से रोके जाने पर कांग्रेस के भीतर ही अलग-अलग राय बन गई है. मोदी सरकार के हर फैसले पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस के 2 नेताओं के सुर एक-दूसरे से इतने जुदा है कि समझ में नहीं आ रहा कि कांग्रेस पार्टी का वास्तविक स्टैंड क्या है. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए आज एक ट्वीट किया।
इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “भारत की ओर से डेबी अब्राहम्स को वापस भेजना जरूरी था. वो सिर्फ एक ब्रिटिश सांसद नहीं थीं, बल्कि वो उस पाकिस्तान की हिमायती थीं जो वहां की सरकार, ISI के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं. भारत की संप्रभुता पर हमला करने की कोशिश को नाकाम करना जरूरी है।









