BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन के समक्ष कोहका क्षेत्र की 200 महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर प्रत्याशी रिकेश सेन द्वारा आज अपने चुनाव जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 16, कुरूद रोड कोहका, वार्ड 13 शीतला मंदिर कोहका, वार्ड 12 शिक्षक नगर, उड़िया मोहल्ला वार्ड 8 सम्पर्क किये। जनसंपर्क के दौरान कई जगह मां भवानी के आरती में सम्मिलित हो माता रानी से प्रदेश की खुशहाली की अर्जी लगाई।

रिकेश सेन के जनसंपर्क का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा एवं भाजपा को समर्थन देने की बात कही जा रही। वार्डो में भाजपा मय वातावरण निर्मित होते देख रिकेश सेन ने जनता का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीति रीति से प्रभावित होकर क्षेत्र की 200 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रत्याशी रिकेश सेन को विश्वास दिलाया हम सभी भाजपा के लिए दिन-रात एक करके कार्य करेंगे और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अपनी आहुति देंगे इस दौरा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, रूपराम साहू, ऋषि भसीन संजीव ठाकुर उपस्थित थे। उपयुक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह द्वारा दी गई।

Related Posts