BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला में पहले दिन 28 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन फार्म, कलेक्टर-एसएसपी ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम दिन 21 अक्टूबर 2023 को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कुल 28 व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति हेतु जिला कार्यालय में पहुंचकर नामांकन फार्म लिया गया। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नही भरा। प्रथम दिन नामांकन निरंक रहा। सभी क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने अधिसूचना जारी करने के उपरांत नामांकन का कार्य प्रारंभ किया।

कलेक्टर-एसएसपी ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण:  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शनिवार की शाम खुर्सीपार स्थित जोनल कार्यालय के सामने निर्मित चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होनें वहां पर उपस्थित एफएसटी अधिकारियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया। निर्वाचन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से सम्पादित होने हेतु जिले में खुर्सीपार, कुम्हारी, अम्लेश्वर तथा उतई के साथ समस्त सेक्टर क्षेत्र के चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग, आयुक्त नगर निगम भिलाई रोहित व्यास, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल, एएसपी अभिषेक झा मौजूद थे।

Related Posts