BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG राहुल भगत ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजली, शहीद जवानों के परिजनों से की मुलाकात

राजनांदगांव। दिनांक 21.10.2023 को रक्षित आरक्षित केन्द्र राजनांदगांव में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की याद में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगावं मोहित गर्ग द्वारा इस वर्ष 2022-2023 में अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए 188 अधिकारियों/पुलिसकर्मियों के नाम का वाचन किया गया।

जिसमें से छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस जवानों ने राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर शहीद हुए हैं, शहीद परेड में शहीदों को सलामी दी गई साथ ही इन वीर शहीदों को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। शहीद जवानों के परिजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना साथ ही उन्हें उपहार भेंट किया।

इस अवसर पर राहुल भगत पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव, मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगाव, प्रवीण कुमार कमांडेंट एस.एस.बी., गजेन्द्र सिंह ठाकुर पुलिस अधीक्षक पी0टी0एस0 राजनांदगांव, राहुल देव शर्मा अति0पुलिस अधी0राजनांदगांव, मनोज कुमार टू आई सी आई.टी.बी.पी., सोनिया उके, अति0पु0अधी0 आईयुसीएडब्ल्यू राजनांदगांव,

अमित पटेल नगर पु0अधी0 राजनांदगांव, तनुप्रिया ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राईम राजनांदगांव, रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव अरविंद साहू एवं थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, तुमड़ीबोड़, रक्षित केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिकगण और शहीद परिवारों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Posts