BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सायबर सेल और फ्लाइंग स्कॉट की टीम की बड़ी कार्यवाही: दो आरोपियों से 33 लाख 50 हजार ₹ का अवैध रूप से रखे फटाखे एवं बिक्री रकम 02 लाख रुपए किया जप्त

आरोपियों के कब्जे से 302 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 33,50,000/₹, नगदी बिक्री रकम 02 लाख रुपया जप्त, जुमला 35 लाख 50 हजार रुपया…

जांजगीर चांपा। अगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा FST एवम SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा जिले में नाके बंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। दिनांक 20.10.2023 को सायबर सेल/फ्लाइंग स्क्वायड टीम को मुखबीर सूचना मिला की थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखे भंडारण कर रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया।

आरोपी कार्तिक राम यादव निवासी तुस्मा रोड शिवरीनारायण के कब्जे से 220 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा की. 28,00,000/ एवम फटाखा बिक्री रकम 02 लाख रुपया जुमला 30 लाख रुपया बरामद किया* जाकर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 464/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

इसी प्रकार आरोपी हेमलाल केशरवानी निवासी केरा थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 82 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 5,50,000/₹ को गवाहो के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 465/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी कृणाल पांडेय नायब तहसीलदार शिवरीनारायण, लमीकांत कौशिक, उमा शंकर बंजारे जनपद CEO एवम सायबर टीम उप निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा , आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित क़हरा एवं थाना प्रभारी शिवरीनारायण अशोक द्विवेदी एवम ASI ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रधान आर किशोर दीवान, आर. अर्जुन यादव, दिलीप सांडेय का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: (01) कार्तिक राम यादव उम्र 63 वर्ष निवासी तुस्मा रोड शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण

(02) हेमलाल केशरवानी उम्र 70 साल निवासी केरा थाना शिवरीनारायण।

आरोपियों के कब्जे से बरामद: (01) 302 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 33,50,000/₹

(02) नगदी बिक्री रकम 02 लाख रुपया जप्त।

जुमला 35 लाख 50 हजार रुपया।

Related Posts