BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस ने नक्सलियों के मनसूबो को किया ध्वस्त: टाटीधार जंगल में डम्प किए गए ड्रम में बारूद, CD, इंजेक्शन, दवा, नारियल तेल सहित कई सामान बरामद

सप्ताह में हासिल की दूसरी बड़ी सफलता…डम्प से बारूद एवं मेडिकल समान व अन्य सामाग्री की बरामदगी से नक्सलियो लगा कड़ा झटका…चुनाव के मददेनजर विशेष नक्सल विरोधी अभियान के तहत दिखी पुलिस की मुस्तैदी…

खैरागढ़। थाना बकरकट्टा क्षेत्र अंतर्गत टाटीधार संजारी जंगल में नक्सलियों द्वारा डम्प किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी बकरकट्टा निरीक्षक कोमल नेताम नेतृत्व में जिलाबल, बीडीएस टीम जिला कबीरधाम, आईटीबीपी एव बीएसएफ की टीम बनाकर ऑपरेशन प्लान किया गया।

आज दिनांक 19/10/2023 थाना प्रभारी बकरकट्टा के नेतृत्व में ऑपरेशन टीम द्वारा हाथीझोला, समुंदपानी, संजारी टाटीधार जंगल सर्च ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान टाटीधार जंगल में नक्सलियों द्वारा किये डम्प को खोज कर बीडीएस टीम जिला कबीरधाम द्वारा सुरक्षा एवं सावधानी पूर्वक निकाला गया।

प्लास्टिक के 200 लीटर के ड्रम में बारूद, सीडी 04 नग, स्वीच 01 नग, नोटबुक 04, कैरीबेग 04, पॉलीथीन कवर 02 हेन्ड ग्लव्स 01 सेट , पिटठु 01, लाल रंग का कपड़ा, साड़ी 02 नग, नारियल तेल, सुतली 02 बंडल ,बेल्ट 09 आई कॉम सेट स्टेण्ड क्लीक 02, पेन्ट 03 नग, गरम कपड़ा,एलईडी लाईट छोटा 09 नग मेडिकल सामाग्री में दवाई एमोक्सोसिलिन 500 एमजी इंजेक्शन- फालिगों, इन्जेक्शन- अमरीडा, इन्जेक्शन- मेटरेकेम, पैरासीटॉमॉल टेबलेट, डाईजीन टेबलेट आदि समाग्री बड़ी मात्रा मे बरामद कर सफलता प्राप्त हुई है।

इस कार्यवाही में एसी आईटीबीपी संतोष कुमार, एसी बीएसएफ बिरेन्द्र कुमार एवं प्रभारी बीडीएस कबीरधाम सउनि दीपक शर्मा, प्रआर सुमेर सिंह व अभियान में शामिल जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि क्षेत्र मे नक्सल गस्त आपरेशन निरंतर जारी रहेगी। अभियान में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरूस्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक केसीजी द्वारा की गई हेै।

Related Posts