दुर्ग। छत्तीसगढ विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिपेक्ष्य में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग 18 अक्टूबर 2023 को खपरी कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने वहाँ मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग एवं प्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण किया और वहाँ तैनात आबकारी अधिकारियो से पूरी जानकारी ली।
विधानसभा निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की अवधि में आसवनी में सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। आसवनी में सुरक्षा एवं निगरानी हेतु सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर एवं जिला आबकारी अधिकारी महिमा पटावी आदि उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 5 अधिकारी विधानसभा क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त: आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता (नगर संभाग) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. सतीश कुमार वर्मा 9826308668 को दुर्ग शहर विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता (संचा/संधा) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. के ए.के.बिजौरा 9827103423 को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लिए,
कार्यपालन अभियंता (नगर संभाग) पश्चिम छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. भिलाई के आर.के.चंद्राकर 9827484364 को वैशालीनगर विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. भिलाई के डी.के.भारती 9424118220 को अहिवारा/पाटन विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता(नगर संभाग) पूर्व छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. भिलाई के श्री बलभ्रद वर्मा 9926279860 को भिलाई नगर विधानसभा के लिए नियुक्त किया गया है।















