BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

कप्तान रोहित शर्मा का यातायात पुलिस ने काटा 3 चालान: 200 किमी प्रति घंटे से ज़्यादा की रफ्तार से चलाई कार, ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से नही लिया सबक

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच रोहित शर्मा को हाईवे पर तेज़ गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया है. तेज़ रफ्तार के चलते भारतीय कप्तान की कार पर तीन चालान हुए…

पूर्ण (ए)। वर्ल्ड कप 2023 के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर अहम खबर सामने आई है. दरअसल हिटमैन को हाईवे पर अपनी लक्जरी कार को 200 से ज़्यादा की रफ्तार से दौड़ाना महंगा पड़ गया, जिसके चलते उनके तीन चालान कट गए. टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार (14 अक्टूबर) को अहमदाबाद में मुकाबला खेला था, जिसके बाद रोहित शर्मा दो दिन के लिए मुंबई आ गए थे. लेकिन अब वो बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए पुणे में टीम से जुड़ गए हैं. मुंबई से पुणे जाते वक़्त ही रोहित शर्मा ने कार को 200 से ज़्यादा की रफ्तार से चलाया।

रोहित शर्मा ने मुंबई से पुणे का सफर अपनी लक्जरी कार लेम्बोर्गिनी उरूस में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के ज़रिए से तय किया. हाईवे की स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटे की थी, लेकिन भारतीय कप्तान कार को 200 किमी प्रति घंटे से ज़्यादा की रफ्तार पर भगा दिया. रिपोर्ट में इस बात की जानकारी यातायात अधिकारियों के ज़रिए दी गई. आगे बताय गया कि रोहित शर्मा ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है।

तेज़ रफ्तार से गाड़ी चलाने और नियमों को तोड़ने के चलते रोहित शर्मा की गाड़ी की नंबर प्लेट पर तीन ऑनलाइन ट्रैफिक चालान किए गए. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि कुछ-कुछ वक़्त पर रोहित शर्मा की कार की रफ्तार 215 किमी प्रति घंटे की भी थी. ट्रैफिक विभाग के एक सूत्र ने कहा, “वर्ल्ड कप के बीच रोहित शर्मा का हाईवे पर गाड़ी चलाना ठीक नहीं है. उन्हें टीम के साथ बस में सफर करना चाहिए और उसके साथ पुलिस की गाड़ी होनी चाहिए।”

यातायात अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि रोहित शर्मा काफी तेज गति से गाड़ी चला रहे थे। उनकी कार की गति 200 किमी/घंटा से अधिक और कभी-कभी तो 215 किमी/घंटा तक पहुंच गई। उनकी लापरवाही से गाड़ी चलाने के परिणामस्वरूप, उनके वाहन पर तीन ऑनलाइन ट्रैफिक चालान जारी किए गए। इस घटना ने क्रिकेट प्रेमियों और यातायात अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। एक फैन ने सुझाव दिया कि उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट के साथ टीम बस में यात्रा करनी चाहिए। तेज रफ्तार के प्रति रोहित के प्रेम के बावजूद, विश्व कप के दौरान प्रशंसक अपने कप्तान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। रोहित शर्मा की लैम्बोरगिनी कार की नंबर प्लेट में 264 लिखा है। यह वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी तेज रफ्तार का शौक है। वह पिछले साल दिसंबर के महीने में अपनी मां से मिलने रुड़की जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार गंभीर हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे में पंत की जान बाल-बाल बची थी। इस हादसे को लगभग एक साल होने वाला है, लेकिन अब तक पंत वापसी नहीं कर पाए हैं। वह आईपीएल 2023 के अलावा टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं खेल पाए और उनकी टीम को नुकसान झेलना पड़ा। वनडे विश्व कप 2023 में भी पंत नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है।

Related Posts