यह किताब इस बात पर रोशनी डालती है कि पीएम मोदी ने किस प्रकार अपने शब्दों की ताकत से राष्ट्र के लोक कल्याण का ऊंचा लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों को एकजुट किया…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ पर प्रकाशनों की शृंखला में तीसरी पुस्तक जल्द ही बाजार में आने वाली है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुस्तक ‘इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस : मन की बात @100’, पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की अनूठी यात्रा की कहानी का वर्णन करती है। उन्होंने एक्स पर कहा, कि यह किताब इस बात पर रोशनी डालती है कि पीएम मोदी ने किस प्रकार अपने शब्दों की ताकत से राष्ट्र के लोक कल्याण का ऊंचा लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों को एकजुट किया।














