BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट- कीर्ति मेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का मिला अवार्ड, देखे विजेताओं की पूरी सूची

नई दिल्ली में आयोजित किये जा रहे 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को लेने के लिए अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और कृति सेनन समेत तमाम फिल्मी हस्तियां पहुंच चुकी हैं…

नईदिल्ली (ए)। आज 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है. विनर्स के नामों की घोषणा सितंबर में पहले ही कर दी गई थी. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेताओं को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो अपने सोशल मीडिया चैनलों पर इवेंट को लाइव टेलीकास्ट करेगा।

अल्लू अर्जुन और आलिया-कृति को मिलेगा अवॉर्ड
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है. इस लिस्ट में एक्टर अल्लू अर्जुन का नाम शामिल हैं उन्हें फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है जबकि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार जीता है।

‘सरदार उधम’ ने जीते कईं कैटेगिरी में अवॉर्ड
वहीं शूजीत सरकार की ऐतिहासिक ड्रामा ‘सरदार उधम’ ने भी कई पुरस्कार जीते हैं. बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब जीतने के अलावा, इसे बेस्ट सिनेमैटोग्राफी (अविक मुखोपाध्याय), बेस्ट ऑडियोग्राफी (सिनॉय जोसेफ), बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (दिमित्री मलिक और मानसी ध्रुव मेहता) और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन (वीरा कपूर ई) का पुरस्कार भी मिला है।

वहीदा रहमान को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सितंबर में इस पुरस्कार की घोषणा की थी. उन्होंने पोस्ट किया था, “ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें (रहमान) इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में से एक को एक सच्ची श्रद्धांजलि है…”

विनर्स की पूरी लिस्ट

  • बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
  • बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
  • बेस्ट फीचर फिल्म : रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट (आर माधवन लीड हीरो)
  • बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो
  • बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
  • बेस्ट तमिल फिल्म- Kadaisi Vivasayi
  • बेस्ट मैथिली फिल्म-  समांतर
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म- Uppena
  • बेस्ट मराठी फिल्म- Ekda Kay Zala
  • बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी (छेल्लो शो)
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ RRR
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)
  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)
  • बेस्ट नरेशन वॉइस ओवर आर्टिस्ट- Kulada Kumar Bhattacharjee
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन-इशान दिवेचा
  • बेस्ट एडिटिंग- अभरो बनर्जी (If Memory Serves Me Right)  नॉन फीचर फिल्म

Related Posts