BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

शेयर बाजार की हुई शानदार ओपनिंग: सेंसेक्स करीब 400 अंक ऊपर 66558 पर खुला, निफ्टी 19850 के करीब

शेयर बाजार की आज की चाल काफी तेज है और बैंक-आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स-निफ्टी में अच्छा उछाल दर्ज किया जा रहा है…

मुंबई (ए)। शेयर बाजार की चाल आज जोरदार तेजी के साथ दिखाई दे रही है और घरेलू स्टॉक मार्केट में जबरदस्त उछाल दर्ज किया जा रहा है. बैंक शेयरों में जोरदार उछाल से शेयर बाजार को सपोर्ट मिल रहा है और आईटी स्टॉक्स भी मजबूती दिखा रहे हैं. हैवीवेट्स में आज रिलायंस, एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों की बढ़त से बाजार को सपोर्ट है।

आज शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे हैं. बाजार की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 391.22 अंक या 0.59 फीसदी की उछाल के साथ 66,558.15 के लेवल पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 111.45 अंक या 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 19,843.20 के लेवल पर कारोबार की ओपनिंग दिखाने में कामयाब रहा है।

निफ्टी के शेयरों में 50 में से 46 में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और केवल 4 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. एलएंडटी, डीवीज लैब्स, ओएनजीसी और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर ही केवल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. चढ़ने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा टाटा कंज्यूमर, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और केवल एक शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. एलएंडटी में लाल निशान देखा जा रहा है. चढ़ने वाले शेयरों में पावरग्रिड, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, आईटीसी, एसबीआई और एनटीपीसी के शेयर टॉप गेनर्स हैं।

आज शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. बीएसई का सेंसेक्स 366.30 अंक या 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 66533 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. एनएसई का निफ्टी 115.65 अंक या 0.59 फीसदी की उछाल के साथ 19847 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

Related Posts